HinKhoj Dictionary

English Hindi Dictionary | अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश

मूल स्थान MEANING - NEAR BY WORDS

मूल स्थान    
मूल स्थान पर = IN SITU ( Adverb )
English usage : The old box is still in situ.
id='action_msg_88822'>
मूल स्थान मेँ लाना = REDUCE ( Verb )
English usage : reduce your daily fat intake
id='action_msg_49135'>

Definition of मूल स्थान

  • पुं० [सं० बंध से फा०] १. वह चीज जो किसी दूसरी चीज को बाँधती हो। जैसे—डोरी रस्सी आदि। २. लोहे आदि की वह लम्बी पट्टी जो बड़ी-बड़ी गठरियों संदूकों आदि पर इसलिए रक्षा के विचार से बाँधी जाती है ताकि माल बाहर भेजते समय उसमें से कुछ चुराया या निकाला न जा सके। ३. किसी प्रकार की लम्बी धज्जी या पट्टी। जैसे—कपड़े या कागज का बन्द। ४. वास्तु रचना में, पत्थर की वह पटियाँ या पत्थरों की वह श्रृंखला जो दीवारों में मजबूती के लिए लगाई जाती है और जिसके ऊपर फिर दीवार उठायी जाती है। ५. पानी की बाढ़ आदि रोकने के लिए बनाया जानेवाला घुस्स। बाँध। ६. फीते की तरह सी कर बनायी हुई कपड़े की वह डोरी या फीता जिससे अँगरखे चोली आदि के पल्ले आपस में बाँधे जाते हैं। ७. कागज धातु आदि की पतली लम्बी धज्जी। पट्टी। ८. लाक्षणिक रूप में किसी प्रकार का नियंत्रण या बंधन। जैसे—बंदे के जाये बंदी में नहीं रहते। ९. उर्दू कविता में वह पद या पाँच या छः चरणों का होता है। १॰. कविता का कोई चरण या पद। ११. शरीर के अंगों का जोड़ या संधिस्थान। जैसे—बंद बंद जकड़ना या ढीला होना। १२. कोई काम कौशलपूर्वक करने का गुण, योग्यता या शक्ति। १३. तरकीब। युक्ति। उदाहरण—कस्बोहुनर के याद हैं जिनको हजार बन्द।—नजीर। वि० १. (पदार्थ या व्यक्ति) जो चारों ओर से घिरा या रुका हुआ हो। जैसे—(क) कोठरी में सब सामान बन्द है। (ख) पुलिस ने उसे थाने में बन्द कर रखा है। २. (स्थान) जो चारों ओर से खुलता या खुला हुआ न हो फलतः जो इस प्रकार घिरा हो कि उसके अन्दर कुछ या कोई आ-जा न सके। जैसे—वह मकान जो चारों तरफ से बन्द हैं, अर्था्त उसमें प्रकाश, वायु आदि के आने का यथेष्ठ मार्ग नहीं हैं। ३. (स्थान) जिसके अन्दर लोगों के अन्दर आने जाने की मनाही या रुकावट हो। जैसे—जन-साधारण के लिए किला आज-कल बन्द हो गया है। ४. (किसी प्रकार का मार्ग या रास्ता) जो अवरुद्ध हो अर्थात् जिसके आगे ढकना, ताला दरवाजा या ऐसी ही कोई और बाधक चीज या बात लगी हो जिसके कारण उसके अन्दर पहुँचना या बाहर निकलना न हो सकता हो। जैसे—नाली का मुँह बन्द हो गया है, जिससे छत पर पानी रुकता है। ५. ढकने, दरवाजे पल्ले आदि के संबंध में जो इस प्रकार भेड़ा या लगाया गया हो कि आने-जाने या निकालने रखने क रास्ता न रह जाय। जैसे—कमरा (या संदूक) बन्द कर दो। विशेष—इस अर्थ में इस शब्द का प्रयोग ढकने, दरवाजे आदि के संबंध में भी होता है और उस चीज के संबंध में भी जिसके आगे वे लगे रहते हैं। ६. शरीर के अंगों, यंत्रों आदि के संबंध में जिनकी क्रिया या व्यापार पूरी तरह से रुक गया हो अथवा रोक दिया गया हो। जैसे—(क) बुढ़ापे के कारण उनके कान बन्द हो गये हैं। (ख) घोड़े के पिछले पैर दो दिन से बन्द है अर्थात् ठीक तरह से हिल-डुल नहीं सकते। (ग) पानी की कल (या बिजली) बन्द कर दो। ७. किसी प्रकार के मुख या विवर के संबंध में जिसका अगला भाग अवरूद्ध या सम्पुटित हो। जैसे—(क) कमल रात में बन्द हो जाता है और दिन में खुलता( या खिलता) है। (ख) थोड़ी मिट्टी डालकर यह गड्ढा बन्द कर दो। ८. (कार्य करने का स्थान) जहाँ अस्थायी या स्थायी रूप से कार्य रोक दिया गया हो या स्थगित हो चुका हो। जैसे—(क) जाड़े में रात को ९ बजे सब दुकानें बन्द हो जाती है। जैसे—(ख) उनका छापाखाना (या विद्यालय) बहुत दिनों से बंद पड़ा है। ९. कोई ऐसा कार्य, गति या व्यापार जो चल न रहा हो बल्कि थम या रूक गया हो। जैसे—(क) अब थोड़ी देर में वर्षा बन्द हो जायगी। (ख) उन्होंने प्रकाशन का काम बन्द कर दिया है। १॰. (व्यक्ति) जो अक्रिय तथा उदास होकर बैठा हो। (क्व० ) जैसे—आज-सबेरे से तुम इस तरह बन्द से क्यों बैठे हो। ११. लेन-देन या हिसाब-किताब जिसके व्यवहार का अन्त हो चुका हो। जैसे—आज-कल हमारा सारा लेन-देन बन्द है। १२. (व्यक्ति) जिसके साथ समाजिक व्यवहार का अन्त हो चुका हो। जैसे— वह साल भर से बिरादरी से बन्द है। १३. कोई परिमित अवधि जिसकी समाप्ति हो गयी हो या हो चली हो। जैसे—एक दो दिन में यह महीना (या साल) बन्द हो रहा है। १४. शस्त्रों की धार आदि के संबंध में जिसमें कार्य करने की शक्ति न रह गयी हो, जो कुंठित हो गया ह। जैसे—यह चाकू (या कैंची) तो बिलकुल बन्द हैं, अर्थात् इससे काटने या कतरने का काम नहीं हो सकता। वि० शब्दों के अन्त में प्रत्यय के रूप में प्रयुक्त होने पर जड़ने बाँधने या लगाने वाला। जैसे—कमर-बन्द, नालबन्द, नैचा बन्द। वि०=वंद्य (वंदनीय)। पुं०=विंदु। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है

  • [Source: Pustak.org]

HinKhoj Hindi English Dictionary: मूल स्थान ( Mul sthan )


Meaning of मूल स्थान (Mul sthan) in English, What is the meaning of Mul sthan in English Dictionary. Pronunciation, synonyms, antonyms, sentence usage and definition of मूल स्थान . Mul sthan meaning, pronunciation, definition, synonyms and antonyms in English. मूल स्थान (Mul sthan) ka angrezi mein matalab arth aur proyog

Tags for the word मूल स्थान: English meaning of मूल स्थान , मूल स्थान meaning in english, spoken pronunciation of मूल स्थान, define मूल स्थान, examples for मूल स्थान

Browse HinKhoj Hindi-English Dictionary by words


Browse by English Alphabets

A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z 

Browse by Hindi Varnamala

                                         

Advertisements